पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची जोधपुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जोधपुर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार दोपहर जोधपुर पहुंची। वह हेलिकॉप्टर से जोधपुर आई। वसुंधरा राजे का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट की बजाय सीधा उम्मेद पैलेस में उतरा। राजे दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आई है। जोधपुर पहुंचकर वे भाजपा के वरिष्ठ नेता मेघराज लोहिया के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने गईं। वहां उन्होंने नव विवाहित वर-वधु कोआशीर्वाद दिया।
आशिर्वाद समारोह से राजे सर्किट हाउस पहुंची। वहां आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान राजे से पार्टी के सदस्य मिलने पहुंचे। सर्किट हाउस पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने राजे का स्वागत किया।
लोहिया के समारोह में यह भी रहे मौजूद
लोहिया के यहा समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी,पूर्व मंत्री युनुस खान मौजूद सदस्य राजेंद्र गहलोत,विधायक सूर्यकांता व्यास,पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल,पाली सांसद पीपी चौधरी,राम चरण बोहरा व पूर्व विधायक संजना आंगरी, पूर्व सांसद राम नारायण डूडी,पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल,भाजपा नेता शंभू सिंह खेतासर व उप महापौर किशन लड्ढा भी मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

