बारिश में निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरा दुमदुमा, दो कारें क्षतिग्रस्त
भीतरी शहर में मंदिर का छज्जा गिरा
जोधपुर, शहर में शुक्रवार को हुई पहली बारिश से ही दो स्थानों पर भवनों को नुकसान पहुंचा। जालोरी गेट के अंदर मेडिकल मार्केट रोड पर चार मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से पर बना दुमदुमा बारिश के बाद अचानक भरभरा कर गिर गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। मगर नीचे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण आदि वहां पहुंचे और बाधित हुए यातायात को खुलवाया।
इधर शहर के अंदर एक मंदिर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि छज्जा पहले से ही क्षतिग्रस्त था और बारिश के चलते आज गिर गया। आस पास के लोगों ने जनहानि नहीं हो इसके लिए छज्जे के अन्य हिस्से को भी बाद में गिरा दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

