Doordrishti News Logo

डंपर ने साइड से पानी टैंकर को मारी टक्कर,चालक की मौत

मृतक जलदाय विभाग से कांट्रेक्ट पर टैंकर भरता था

जोधपुर, शहर के निकट कुड़ी हौद के समीप गुरूवार की अल सुबह सडक़ हादसे में पानी टैंकर चालक की मौत हो गई। पानी के टैंकर को साइड से एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर पलट गया और चालक नीचे दब गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर में शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

कुड़ी थाने के हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि विश्नोईयों की ढाणी खेजड़लीकलां गांव के रहने वाले 65 साल के चिमनाराम पुत्र अमराराम विश्रोई जलदाय विभाग से कांट्रेक्ट के आधार पर पानी के टैंकर भर कर पानी की  सप्लाई करते थे। गुरूवार की सुबह सात बजे वे कुड़ी हौद से पानी का टैँकर लेकर निकले और पुल पर चढ़ाई कर रहे थे। इतने में साइड से एक डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पानी के टैंकर का अगला हिस्सा पलटी खा गया और चिमनाराम नीचे गिरने से दब गए।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर कुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को एम्स की मोर्चरी पर भिजवाया गया। बगैर पोस्टमार्टम के शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026