Doordrishti News Logo

प्री मानसून बारिश का दौर थमा, अब चार दिन मौसम साफ

जोधपुर, शहर में मंगलवार रात को आंधी के साथ हुई प्रीमानसून बारिश ने ठंडक घोल दी। शहर वासियों को सुकून महसूस हुआ। रात को आंधी के साथ इस बारिश में कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। आज दोपहर बाद पेड़ों को मार्गों से हटाया जा सका। कई स्थानों पर गुल हुई विद्युत सप्लाई आज सुबह तक सुचारू हो पाई। इधर अब प्री मानसून की बारिश का दौर बुधवार से थम गया है। आगे तीन चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में धूप खिलेगी। 25 जून के बाद प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के आसार है। अभी मानसून महाराष्ट्र और उत्तर भारत में अटका है। इसके जल्द ही गुजात बार्डर पर पहुंचने के साथ प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

शहर में मंगलवार रात इस मौसम की पहली झमाझम बारिश देखने को मिली। शहर के अधिकांश क्षेत्र में लंबे अरसे से तप रही धरा पर राहत बरसाई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि रातानाडा स्थित मौसम विभाग के कार्यालय में महज 10.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई। जबकि शहर के अन्य हिस्सों में जोरदार तूफानी बारिश से कई जगह पर पानी भर गया। जोधपुर जिले के भी कई गांवों में जोरदार बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई जगह पर बिजली के पोल धराशायी हो गए।

उमस व गर्मी से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ ने शहर का मौसम मंगलवार रात से अचानक बदल दिया। दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को रात को तूफानी हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने काफी राहत प्रदान की। आंधी के साथ हई बारिश से कई जगह पेड़ उखड़ गए व बिजली के तार भी टूट गए। शहर में बिजली चली गई। आधे घंटे हवाएं चली और हवाओं के साथ तेज बारिश भी हुई। आज शहर में पारा पांच डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर गिरे विद्युत पोल

शहर के गगाड़ी. क्षेत्र के सहित आस पास के चण्डालिया,शिवनगर,घेवड़ा, महादेवनगर,रतानिया की ढाणी, डऊकिया ढाणी सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्रो में तेज आंधी के साथ आई बारिश से बड़ी संख्या में बिजली के पोल नीचे गिर गए। जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता सूर्यप्रकाश गोदारा ने बताया है कि क्षेत्र में 30 से ज्यादा पोल टूट कर गिर गए हैं। पूरे दिन ग्रामीणों के सहयोग से विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: