Doordrishti News Logo

स्कूटी पर सवार होकर आई और नवजात का शव कचरे में फेंक चली गई

जोधपुर,शहर के न्यू पावर हाउस रोड स्थित इंद्रा गांधी पार्क के पास में बने डंपिंग स्टेशन पर आज सुबह स्कूटी पर सवार होकर आई महिलाओं ने एक नवजात का शव कचरे में फेंका और भाग निकली। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और नवजात के शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। नवजात कन्या होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में स्कूटी सवार महिलाओं की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह न्यू पावर हाउस रोड स्थित इंद्रा गांधी पार्क सेक्टर 4 एफ के नजदीक कचरा बीनने वाली एक लड़की ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर आई दो महिलाएं एक प्लास्टिक के कट्टे में कोई चीज कचरा पात्र में फैंक कर गई हैं। पहले तो लोगों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने सोचा अमूमन लोग कचरा डाल जाते हैं लेकिन थोड़ी देर बाद लड़क़ी ने बताया कि इसमें एक बच्ची है, इससे लोग चौंक उठे। लोगों ने वहां जाकर पता किया तो कट्टे में एक नवजात कन्या का शव निकला।

सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 49 दक्षिण के पार्षद दौलत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर शास्त्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। आशंका है कि नवजात कन्या के शव को अवैध पैदाइश छुपाने के इरादे से डाला गया। नवजात पूर्ण विकसित था। क्षेत्र में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्कूटी सवार महिलाओं के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह नगर पालिकाओं के लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026