Doordrishti News Logo

द्यिार्थियों को मिली राहत, पर्सेंटेज पर होगा दाखिला, इस माह एडमिशन शुरू

जोधपुर, प्रदेश में अब उच्च शिक्षा विभाग ने सीबीएसई स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लगातार तीसरे साल कॉलेज में स्टूडेंट्स को पर्सेंटेज के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। ऐसे में बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश के 450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज में 5 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अगले सप्ताह शिक्षा विभाग की नई एडमिशन पॉलिसी जारी की जाएगी।

पूर्व में पर्सेंटेज सिस्टम को हटाकर पर्सेंटाइल सिस्टम लागू किया गया था। इसके तहत सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स की पर्सेंटेज का समानीकरण कर उन्हें एडमिशन दिया जाता था। इसके बाद कोरोना काल के दौरान पॉलिसी चेंज करके स्टूडेंट्स को पर्सेंटेज के आधार पर ही एडमिशन दिया गया। इसी पॉलिसी को अब सरकार आगे बरकरार रखेगी और पर्सेंटेज के आधार पर ही एडमिशन देने का फैसला किया है।

विद्यार्थियों को हो रहा था नुकसान

पर्सेंटाइल सिस्टम के लागू होने के बाद से ही स्टूडेंट्स को इसका काफी नुकसान हो रहा था। इस फार्मूला से छात्रों को प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा था। जिससे छात्रों में असमानता का भाव पैदा हो गया था। ऐसे में छात्रों की मांग के अनुरूप प्रदेश में इस बार भी पर्सेंटेज के आधार पर यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिया जाएगा।

450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज महाविद्यालय

प्रदेश में अभी 450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज है। इनमें 5 लाख 8 हजार छात्रों को पर्सेंटेज के आधार एडमिशन दिया जाएगा। 2000 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज हैं जिनमें 8 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की एडमिशन पॉलिसी के आधार पर एडमिशन मिलेगा।

दस फीसदी सीटें बढऩे की संभावना

राजस्थान यूनिवर्सिटी के चारों संघटक कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए के अलावा विभागों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा मिलाकर 7 हजार सीटें हैं। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से सीटों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की इस बार डिमांड और आवेदनों के आधार पर बाद में करीब 10 फीसदी सीटें इस बार बढ़ सकती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026