Doordrishti News Logo

श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया निर्जला एकादशी का पर्व

कुछ लोग आज कुछ मनाएंगे शनिवार को

जोधपुर, दान पुण्य का प्रतीक पर्व निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी आज शहर में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई गई। तिथि क्षय के चलते कुछ लोग इसे आज मनाया तो कई लोग शनिवार को भी इसे मनाएंगे।

शहर में आज सुबह ही दान देने का क्रम शुरू हो गया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गौशालाओं में चारे आदि का वितरण किया गया। शहर में कई जगहों पर लोगों की सेवार्थ ठंडा पेय,फल और कुल्फियों आदि का वितरण आमजन को किए गए। कई लोगों ने आज निर्जल रह कर इसके व्रत का पारणा भी किया है। सूर्यास्त के बाद व्रत उद्यापन किया गया।

तिथि क्षय के चलते इस बार निर्जला एकादशी का पर्व दो दिन तक चलेगा। शुक्रवार को निर्जला एकादशी शुरू होकर शनिवार की सुबह तक बनी रहेगी। धार्मिकता एवं दानपुण्य की दृष्टि से इस पर्व का पौराणिक महत्व है। इस पर्व को भीमसेनी एकदशी भी कहा जाता है। पुष्टिवर्गीय परंपरानुसार इसे कई लोग शनिवार को मनाएंगे। आज भी शहर में विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान किए गए। आज के दिन बहन बेटियों के घर आम, सिंगाड़े की सेव, मटकियां, पंखियां एवं शक्कर के ओळे भेजने की परंपरा रही है। शिवालयों में सहस्त्रघट अभिषेक एवं गौशालाओं में विशेष पूजन किया जा रहा है। आज के दिन श्रद्धालुगण अपनी सामर्थ्य अनुसार दानपुण्य करते आए हैं। 11 जून की सुबह वैष्णव निबार्क संप्रदाय की एकादशी रहेगी। ऐसे में यह पर्व कल भी मनाया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026