जिला स्तरीय बुनकर प्रतियोगिता में भाग लेने को आवदेन 12 जून तक
जोधपुर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर/फलोदी द्वारा जोधपुर जिले के लिए जिला स्तरीय बुनकर प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में की जानी प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संबंधित बुनकर अपने उत्पाद सहित मय निर्धारित प्रपत्र में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में 12 जून 2022 तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र फलोदी के महाप्रबन्धक डॉ.अंजुला आसदेव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार 3100, तृतीय पुरस्कार 2100 व दो सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपए निर्धारित है। आवेदक अपने उत्पाद, आधार कार्ड व बुनकर कार्ड की प्रति सहित आवेदन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र फलोदी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन का प्रारूप जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र फलोदी में उपलब्ध है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

