निगम इंस्पेक्टर ने पत्नी के खिलाफ लगाया चोरी का आरोप
जोधपुर, नगर निगम के एक निरीक्षक ने अपनी पत्नी के खिलाफ इस्तगासे के जरिए चोरी का मामला बनाड़ थाने में दर्ज करवाया है। बनाड़ के नांदड़ी स्थित प्रेमनगर निवासी टीकमचंद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह जोधपुर नगर निगम में इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। जो 4 अक्टूबर 2021 को सुबह 6 बजे नौकरी के लिए ताला लगाकर घर से निकला। इसके बाद जालोर के सूरजपोल स्थित हरिजन बस्ती निवासी लीला देवी, प्रवीण कटारिया और सुजाता घर का ताला तोडक़र घर में घुसे और बेड रूम में रखी अलमारी से कीमती कपड़े, उपहार, करीब एक लाख रुपए नकद और बेटे के गल्ले से 12 हजार रुपए रोकड़ ले गए।
नौकरी के मूल दस्तावेज की पत्रावली और सवा दो तोले की सोने की चार चूडिय़ा, सवा दो तोले के सोने का हार, सवा दो तोले की कंठी, एक-एक तोले के सोने के कान के टॉप्स की जोड़ी, पौन तोले का सोने का मंगलसूत्र, आधा तोले की सोने की तीन अंगूठियां, डेढ़ तोले का सोने का टूटा हुआ आभूषण, पौन किलो चांदी की 3 पायजेब की जोड़ी, आधा किलो चांदी का कंदोरा और कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए।
तीनों ने मिलकर करीब 9-10 लाख रुपए का माल साफ कर दिया। जब आरोपी चोरी की नियत से घर में घुसे, तब पास में रहने वाले जैताराम कंडारा, मनोहरलाल पंडित और राहुल ने उनको रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने धारदार हथियार दिखाकर बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

