Doordrishti News Logo

10 आईपीएस समेत 99 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क

-जोधपुर पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई, पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव, बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी एवं डीएसटी प्रभारी दिनेश डांगी को भी डीजीपी डिस्क

जयपुर/जोधपुर,10 आईपीएस,एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों एवं 88 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क के लिए चुना गया है। महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आदेश जारी कर चुने गए 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लिस्ट जारी की है।  इसमें जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगाई, पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव,बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा,बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी एवं डीएसटी प्रभारी दिनेश डांगी को भी डीजीपी डिस्क सम्मान के लिए चुना गया है।

पुलिस महानिदेशक लाठर ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों (तकनीकी सहित) के मनोबल वृद्धि के लिए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिए जाने का प्रावधान है। इस संबंध में जिला,रेंज व यूनिट से अपराध,प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों पर चयन समिति के अनुशंसा के अनुसार पात्र 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के फल स्वरुप डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल के लिये चुना गया है। इनमें प्रशिक्षु आईपीएस समेत 11 आईपीएस,17आरपीएस,15 पुलिस निरीक्षक,6उप निरीक्षक,1एएसआई,12 हेड कांस्टेबल एवं 37 कांस्टेबल शामिल हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: