Doordrishti News Logo
  • पलक झपकते ही पार कर लेती है गहना
  • बातों में उलझा कर करती है काम पूरा
    जोधपुर,शहर में घूम रही इस नकाबपोश महिला से सावधान रहें, क्योंकि यह महिला एक ऐसी शातिर चोर है जो पलक झपकते ही अपना काम पूरा कर लेती है। ताजा मामला शहर के सरदारपुरा इलाके का है
    जहां सरदारपुरा बी रोड पर राजेश वजावत की ज्वेलरी की दुकान है। रोजाना की तरह राजेश अपनी दुकान चला रहे थे लेकिन उसी वक्त वहां एक नकाबपोश महिला पहुंची और उसने सोने की चूड़ियां खरीदने की बात कही। वजावत उसे सोने की चूड़ियां दिखाने लगे और बातों में लग गए उसी दौरान बड़ी बारीकी से इस महिला ने सोने की चूड़ियां पार कर दी। आप देख सकते हैं सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है कि महिला ने किस तरह पूरी घटना को अंजाम दिया। जब अपने साथ हुई इस घटना का पता चला तो राजेश ने सरदारपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस इस शातिर चोरनी की तलाश कर रही है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026