जोधपुर, पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अलग- अलग क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाने वाली 36 बेटियों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि बालिकाओं को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसीपी पुलिस निर्मला बिश्नोई, जोधपुर नगर निगम उत्तर महापौर कुंती परिहार, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019 सिद्धि जोहरी, अध्यक्ष गौतम सभा संभाग माधव प्रकाश जाजड़ा,बाबा रामदेव सेवा संस्था के अध्यक्ष करण सिंह राठौड़, जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश लालवानी, पार्षद वार्ड नंबर 10 जोधपुर नगर निगम दक्षिण हेमलता परिहार, जय बजरंग सेना के जिला जिला प्रभारी अंकित पुरोहित उपस्थित थे। समारोह में पूरे पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के ग्रुप का सहयोग रहा। संचालन अरुण सिंह चौहान ने किया।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

