Doordrishti News Logo

गलत दिशा से आई कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, एक की मौत

महिला व अन्य कार सवार घायल

जोधपुर, शहर के निकट बड़ली भैरूजी चौराहा के समीप बुधवार अपरान्ह गलत दिशा से आई एक कार ने अन्य कार को टक्कर मार दी। कार में दंपती सवार थे। इसमें पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। दूसरी कार के सवार भी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गलत दिशा से आई कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, एक की मौत

राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और कारों को जब्त कर थाने में भिजवाया। अग्रिम कार्रवाई गुरूवार को की जाएगी। थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि जैसलमेर के कोतवाली के रहने वाले नंदकिशोर और उनकी पत्नी अपनी मारूति ओमनी कार में सवार होकर अ सरणा फांटा से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। तभी सरणा गांव से बड़ली की तरफ से गलत दिशा से आई मारूति स्वीफ्ट के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गई।

गलत दिशा से आई कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर, एक की मौत

दूसरी कार मारूति स्वीफ्ट में सवार भी घायल हो गए। इधर दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को एमडीएम भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। थानाधिकारी यादव ने बताया कि घटना में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026