Doordrishti News Logo

क्रिप्टो करेंसी बिटकाइन व एफसीसी में निवेश के नाम पर ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार

पूर्व एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी बिटकाइन और एफसीसी में निवेश कर लोगों से ठगी करने वाले वांछित एक शख्स को आज गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया था।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि चौहाबो निवासी दीपक श्रीवास्तव पुत्र जवाहर लाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसके अनुसार साल 2017 में पटेलों की ढाणी रावनिया पीपाड़ शहर निवासी मनोज पुत्र रामदीन पटेल ने झांसे में लेकर उससे क्रिप्टो करेंसी बिटकाइन और एफसीसी में निवेश के नाम पर 1.20 लाख की ठगी की थी। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण धोखाधड़ी में दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर एक वांछित मुल्जिम मुरकासनी बोरूंदा हाल सारण नगर सी बनाड़ रोड का देवाराम पुत्र रामूराम जाट फरार चल रहा था। जिसके लिए कोर्ट से स्थाई वारंट भी जारी करवाया गया। इसके बारे में आज जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम में शामिल कांस्टेबल भविष्य कुमार एवं रामकेश के सहयोग से उसे पकड़ा जा सका।

ऐसे दिया था प्रलोभन

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मनोज पटेल ने परिवादी से क्रिप्टो करेंसी बिटकाइन को वर्चुअल और डीजिटल करेंसी होना बताया और मोटा मुनाफा का लालच दिया था। इस पर उसने निवेश किया था। मनोज ने कई स्थानों पर मिटिंगे भी की। तय मुनाफे के अनुसार परिवादी के रकम भी आई। तब एक दिन आरोपी मनोज ने उससे क्रिप्टो द्वारा एफसीसी में निवेश करने को कहा। तब पीडि़त ने उक्त रकम को निवेश के नाम पर लगाया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026