टेप रोल बेचने का झांसा देकर 85 हजार की ठगी
साइबर क्राइम
जोधपुर, ऑनलाइन मोबाइल पर टेप रोल बेचने का झांसा देकर एक युवक से शातिर ने ठगी करते हुए उसके खाते से 85 हजार की नगदी साफ कर डाली। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि श्रीनाथ विहार योजना बनाड़ रोड निवासी मुकेश कुमार पुत्र बचनाराम कुमावत ने यह रिपोर्ट दी।
इसमें पुलिस को बताया कि 2 मई को उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने मोबाईल कंपनी का टेपरोल बेचने की जानकारी देकर उससे वार्तालाप किया और उसको बातों में उलझा कर उसके बैंक अकाउंट का बार कोड स्कैन करवा कर उसके खाते से 84996 रूपये की राशि ऑन लाइन निकासी कर ली।
घटना में पुलिस ने अब अनुसंधान आरंभ किया है। आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

