जिला कलक्टर ने किया विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा
- शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- प्रभारी अधिकारियों से लिया फीडबेक
जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को कलक्ट्री सभागार में जोधपुर शहर में मुख्यमंत्री बजट घोषणा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और विलम्ब की स्थिति में स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुसार हो रहे विकास कार्यों को रफ्तार देने की आवश्यकता है। इसके लिए अधिकारी गंभीर रहें। उन्होंने जोधपुर शहर में चल रहे प्रमुख निर्माण व विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जेडीए आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय राजेन्द्र कुमार डांगा, एडीएम शहर रामचन्द्र गरवा सहित विभिन्न अधिकारियों से हिस्सा लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

