Doordrishti News Logo

कोरियाग्राफर ने मासूम बच्ची के साथ की गलत हरकतें, देखने वाले किशोर ने भी बनाया दबाव

बच्ची स्कूल जाने से कतराने लगी तो मामले का हुआ खुलासा

जोधपुर, जिले में एक बार फिर डांस टीचर यानी कोरियाग्राफर द्वारा दस साल की मासूम से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इस घटना को एक किशोर ने देखा तो वह भी अब बच्ची पर दबाव बनाने लगा है। इस किशोर पर आरोप है कि वह बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची कई दिनों से स्कूल जाने के नाम पर कतराने लगी तो मां ने पूछा। मां को पूरी बात का पता लगा तो वह थाने में पहुंची। पुलिस ने घटना में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

जिले एक थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी दस साल की बच्ची है जो एक स्कूल में पढ़ती है।
कोरोना के बाद स्कूल खुलने पर वह स्कूल जाने लगी। मगर कुछ दिनों से वह स्कूल जाने के नाम पर बहाने बनाने लगी। इस पर उससे पूछा गया तो उसने बताया कि स्कूल का एक छात्र उसे डांस टीचर के नाम से डराता है। वह कहता है कि जो तेरे साथ डांस टीचर ने किया वह मैं भी करूंगा। एक दिन वह बच्ची को स्कूल के टायलेट के पास बने तहखाने में लेकर गया और जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीडि़त बच्ची की मां इस बात का पता लगा तो वह थाने पहुंची। अब मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब किशोर और डांस टीचर के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी थाने में एक महिला ने डांस टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मां द्वारा गुड टच बेड टच समझाने पर बच्ची ने डांस टीचर की पोल खोली थी और वह आज जेल में है।

अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत

शहर में आए दिन अब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अब अभिभावकों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। जिस स्कूल संस्थान में बच्चों को भेजा जाता है वहां के बारे में पूरी जानकारी जुटाएं। कल्चर कार्यक्रम में सीखने सिखाने के नाम पर बच्चियों का यौन शोषण हो रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026