Doordrishti News Logo

रेल की चपेट में आने से युवक की मौत मौत

जोधपुर, निकटवर्ती दईजर स्थित रेलवे फाटक के पास में एक युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने इस बारे में मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। मंडोर पुलिस ने बताया कि जसवंतपुरा बांध के समीप रहने वाले रोहित पुत्र देवाराम माली की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई 41 वर्षीय रामदयाल माली दईजर रेलवे फाटक से क्रासिंग पार कर रहा था। तब पटरी पर अचानक से ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews