केबिन से परचूनी सामान चुराने के साथ झोपड़े में लगाई आग
जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 8 में एक परचूनी सामान के केबिन में अज्ञात शख्स ने सेंध लगाकर सामान चुरा लिया। बाद में जाते वक्त पास में बने एक झोपड़े में आग लगा दी। पीडि़त ने अब कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में सेक्टर 8 निवासी विनित मेवाड़ा पुत्र भागचंद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक परचूनी सामान का केबिन सेक्टर 8 में है। जहां पर वह चाय भी बनाता है। गुजरी रात में अज्ञात व्यक्ति ने इसमें चोरी करने के साथ वहां पास में बने एक झोपड़े में आग लगा दी। आग से उसके केबिन को भी नुकसान पहुंचा है। कुड़ी पुलिस अब इस बारे में जांच कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

