Doordrishti News Logo

एमजीएच फिमेल वार्ड में निकला सांप, मची अफरातफरी

जोधपुर, शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड के निकट सोमवार को एक सांप निकल आने से वहां भर्ती मरीजों व उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इस बीच एक नर्सिंगकर्मी ने हिम्मत दर्शाते हुए इस सांप को एक थैले में कैद कर दिया। बाद में इस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड के निकट सुबह एक काले सांप को देख लोग घबरा गए। कुछ लोग इसे देख अन्य लोगों को बुला लाए। सांप को इधर-उधर घूमते देख लोगों ने मदद की उम्मीद के साथ कुछ लोगों से इसे पकडऩे का आग्रह किया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने शहर में सांप पकडऩे वाले को बुलाने का प्रयास किया। तब नाइट ड्यूटी पूरी कर नर्सिंग कर्मचारी जगदीश जाट अपने घर लौट रहा था। उसने लोगों की भीड़ देखी तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने वहां पड़ी एक लकड़ी को उठा सांप को पकडऩे का प्रयास किया। बाद में वह एक पॉलिथिन का बैग उठा लाया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जगदीश सांप को थैले में डालने में सफल रहा। सांप के थैले में बंद होते ही वहां खड़े लोगों ने राहत महसूस की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026