केबिन और मकान में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर, शहर के भगत की कोठी और कुड़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान और परचूनी सामान के केबिन में सेंध लगाकर हजारों का सामान पार कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 जी निवासी मोहित कुमार पुत्र सुधाकर प्रसाद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक परचूनी सामान बेचने का केबिन सेक्टर 6 मेें लक्की स्कूल के सामने है। जहां से गुजरी रात को अज्ञत चोरों ने ताले तोडक़र हजारों का परचूनी सामान चोरी कर लिया। चोर विभिन्न कंपनियों के कैरेट,आइस बॉक्स के साथ ही दूध दही तक ले गए। गल्ले में रखी काफी नगदी भी लेकर गए है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरी तरफ भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर ए सेक्टर निवासी वीरेंद्रसिंह पुत्र मोहनलाल कविया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 अप्रैल से उसका घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोर घर से घरेलु सामान के साथ दूसरे आइटम चुरा ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

