Doordrishti News Logo

रविवार को कर्फ्यू में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक आठ घण्टे की छूट

जोधपुर, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू में रविवार 8 मई को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक आठ घंटे के लिए छूट दी गई है। इंटरनेट पर अभी कोई फैसला नही हुआ है,इंटरनेट की यथास्थिति रहेगी।

पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि छूट अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। छूट अवधि के दौरान फल, सब्जी, डेयरी, किराणा व चश्मे(अॅाप्टिकल) की दुकानों को छोड़कर अन्य समस्त प्रकार की दुकाने बंद रहेंगी।

छूट अवधि में मेडिकल स्टोर्स तक दवा आपूर्ति करने वालों को आवागमन की छूट रहेगी। छूट अवधि में समस्त प्रकार के वाहनों (दवा आपूर्ति करने वाले वाहनों को छोड़कर) का आवागमन वर्जित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के समस्त व्यक्तियों को छूट अवधि समाप्त होने से पहले ही अपने-अपने घरों में पहुंचना होगा। छूट के दौरान कोई भी व्यक्ति वै़ध, अवैध अस्त्र-शस्त्र लेकर घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। यह आदेश 8 मई रविवार के लिए ही मान्य होंगे।
इंटरनेट में अभी कोई फैसला नही किया गया है।फिलहाल इंटरनेट बंद रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026