Doordrishti News Logo

सचिव सांदू ने किया केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का साप्ताहिक निरीक्षण

जोधपुर, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के आदेशानुसार व अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर चन्द्र शेखर शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महा नगर के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।

सांधू ने केन्द्रीय कारागृह की सफाई व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, भोजन शाला, पुलिस जेल व महिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने डिप्टी जेलर महेश शर्मा को भोजन शाला में सफाई व्यवस्था को ओर अधिक दुरस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा कारागृह में आये नये बंदियों से संवाद कर उन्हे उनके प्रकरणों के बारे मे जानकारी दी तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं है उन्हें विधिक सहायता का आवेदन भरने की सलाह दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026