Doordrishti News Logo

भीतरी शहर में दिखाई दी रौनक, गले मिलकर दूर कर रहे गिले शिकवे

  • कर्फ्यू में चार घंटे की छूट
  • नेटबंदी का आज पांचवा दिन
  • सोमवार रात को होगा आठवां दिन

जोधपुर, शहर के जालेारी गेट सर्किल पर सोमवार की रात को उपजे धार्मिक उन्माद के बाद दस थाना क्षेत्रों में लगाए गए कर्फ्यू मेें आज दूसरे दिन भी छूट प्रदान की गई। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक यह छूट दी गई। शुक्रवार को छूट दो घंटे की थी। हालांकि इन थाना क्षेत्रों में रविवार की रात 12 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसे आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसका निर्णय रविवार शाम तक हो पाएगा।

इधर आज कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में दी गई छूट से लोगों को राहत मिली। चार घंटों की छूट से लोगों ने एक तरफ फल, सब्जी किराणा की खरीद की तो कईयों ने गले मिलकर गिले शिकवे दूर कर डाले। ताकि आने वाले समय में ऐसा न हो और न ही सौहार्द बिगड़े।
अपणायत के शहर जोधपुर में दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू सुबह चार घंटे के लिए हटाया गया। चार घंटों की छूट का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बाद 12 बजे फिर से सन्नाटा पसर गया। चार घंटों में लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर भी हालचाल जान लिया और जल्द स्थिति सामान्य होने के लिए दुआ कर डाली।

इधर शहर में आज नेटबंदी का पांचवा दिन होने से लोगोंं की परेशानी अब भी बरकरार है। मोबाइल नेट बंद होने से लोगों का ऑनलाइन काम भी अटका है। साथ ही ऑन पेमेेंट का चक्कर भी फंसा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी नजर है। दो  प्रकरण सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश डालने के दर्ज भी हो गए हैं। दोनों में ट्वीटर का सहारा लिया गया था। शहर के अंदर सामान्य होते हालात से लगता है जल्द ही भीतरी शहर के लोगों को दस थाना क्षेत्रों के कर्फ्यू से मुक्ति मिल जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026