आज सूरत तक ही जाएगी सूर्यनगरी एक्सप्रेस
जोधपुर, पश्चिम रेलवे पर रखरखाव कार्यों के कारण जोधपुर से चलने वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन प्रभावित होगा। यह ट्रेन शनिवार को जोधपुर से सूरत तक ही संचालित की जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि दहाणु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के मध्य रख रखाव कार्यों की वजह से गाड़ी संख्या 12479-80 शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को जोधपुर से सूरत तथा ट्रेन 12480 बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर सुपरफास्ट का संचालन रविवार को बांद्रा टर्मिनस से सूरत तक ही संचालित की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

