Doordrishti News Logo

8 मई तक बढ़ा कर्फ्यू,शनिवार को प्रातः 8 से मध्यान्ह 12 बजे तक चार घण्टे की छूट

जोधपुर, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जारी कर्फ्यू को 2 दिन और बढ़ा कर रविवार 8 मई की रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। शनिवार 7 मई को प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक कर्फ्यू में चार घंटे के लिए छूट दी गई है।

पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश में बताया है की कर्फ्यू की अवधि 2 दिन और बढ़ा कर रविवार 8 मई की रात्रि 12 बजे तक कर दिया गया है। आदेश के तहत कर्फ्यू में शनिवार को प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक 4 घंटे की छूट दी गई है। छूट की इस अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे।

छूट अवधि के दौरान फल,सब्जी, डेयरी, किराणा व चश्मे(प्टिकल) की दुकानों को छोड़कर अन्य समस्त प्रकार की दुकाने बंद रहेंगी। छूट अवधि में समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र के समस्त व्यक्तियों को छूट अवधि समाप्त होने से पहले ही अपने-अपने घरों में पहुंचना होगा।
अउछूट के दौरान कोई भी व्यक्ति वै़ध, अवैध अस्त्र-शस्त्र लेकर घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। छूट का यह आदेश 7 मई के लिए ही मान्य होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: