Doordrishti News Logo

जोधपुर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला कलेक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा की अध्यक्षता में मतदाता दिवस आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नेहरा ने 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रकाश डालते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आईटी एपलिकेशन एवं मोबाईल एप एवं मतदाता सूची में ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने मतदाता दिवस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के सन्देश का पठन करते हुए सभी मतदाता को मतदान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, सुगम मतदान करने की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने बताया कि इस बार 52000 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है तथा लगभग 18 हजार मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि से हटाया गया है।

योजना का हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर e-EPIC योजना का शुभारंभ हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदनलाल नेहरा ने e-EPIC डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस कार्ड के प्रयोग के लिए e-EPIC  डाउनलोड करना पड़ेगा, जिसके लिए मतदाता के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर लिंक प्राप्त होगा तथा इस लिंक के माध्यम से इस कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगें। इस अवसर पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तर पर पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 एवं गत चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नये मतदाता को कार्ड व e-EPIC देकर सम्मानित किया गया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026