Doordrishti News Logo

कांग्रेसी प्रोपर्टी डीलर उचियारड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

  • प्लॉट बेचान के नाम पर पीडि़त को अब धमकाने का आरोप
  • सुविधाएं भी नहीं

जोधपुर, शहर के कांग्रेसी प्रोपर्टी डीलर करणसिंह उचियारड़ा सहित एक अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। अदालत से मिले इस्तगासे पर अब एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के नाम पर दो प्लॉट बासनी बेंदा में खरीदे थे। जिसके बदले में लाखों की रकम ली गई, मगर सुविधाएं कुछ भी नहीं दी गई। कॉलोनी काट दी गई। इतना ही नहीं जब पीडि़त ने निर्माण कार्य करवाना शुरू किया तो उसे अनैतिक बताकर धमका रहे है।

पुलिस ने बताया कि वीर सावरकर नगर पाल रोड निवासी प्रमेाद पित्ती पुत्र शिवकुमार की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी उषा पित्ती के नाम से दो प्लॉट सानिया डवलवपर्स से खरीद किए। इसके लिए पहले कंपनी के लिए अधिकृत व्यक्ति भंवर सिंह से मिले थे। बाद मेंं कंपनी डायरेक्टर करणसिंह खींची से मिले थे। इन लोगों ने आशापुरा हेरिटेज नाम से कॉलोनी काटने की बात करते हुए बासनी बेंदा में प्लॉट दिखाए। मगर उससे पहले वहां पर सभी सुविधाएं यथा बिजली पानी सडक़ आदि होना बताया।

झांसे में परिवादी ने 35-35 लाख में दो प्लॉट अपनी पत्नी उषा पित्ती के नाम से खरीद लिए। बाद में पता लगा कि उक्त स्थान पर कोई भी तरह की सुविधा नहीं है। साथ ही उक्त लोगों ने जो प्लॉट संख्या दी वह भी बाद में बदल डाली। जेडीए का फर्जी पट्टा दिखा दिया। पीडि़त ने जब अपने प्लॉटों पर निर्माण कार्य करना आरंभ किया तो उसे अवैध बताते हुए तोडऩे का दबाव बनाने के साथ धमका रहे है। दर्ज रिपोर्ट में भंवरसिंह एवं कंपनी डायरेक्टर करणसिंह खींची के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया गया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: