हॉर्स राइडिंग के लिए दुबई भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने हार्स राइडिंग के लिए दुबई भेजने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठ कर फरार हुए अभियुक्त को आज पुलिस ने जालोर के आहोर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वह दुबई भी भागा और बाद में दिल्ली के साथ कई स्थानों पर रहने लगा। उसके जालोर में होने की पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पकड़ लिया। कोर्ट से भी उसे मफरूर घोषित करवाया गया था। वह पांच साल से फरार चला आ रहा था।
थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि खिंयासरिया देचू के रहने वाले मूलसिंह की तरफ से 18 फरवरी 19 को मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि दिलीप सिंह और राजेंद्र सिंह ने हॉर्स राइडिंग में वर्किंग के लिए दुबई में काम दिलाने का झांसा देकर उससे 1.30 लाख रूपए ऐंठ लिए। इसके अलावा भी कुछ लोगों से रूपए लिए थे। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि प्रकरण दर्ज करने के बाद से ही आरोपी देचू के डेरिया निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र खेतसिंह फरार चला आ रहा था। उसको कोर्ट से मफरूर भी घोषित कर रखा था। वह दुबई चला गया और मोबाइल नंबर भी बदल दिए। वह कभी दिल्ली तो कभी कहीं और चला जाता और मोबाइल नंबर बदल देता था। उसके आज जालोर के आहोर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम एएसआई दुर्गाराम, कांस्टेबल सुरजाराम, विक्रमसिंह ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लाई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

