Doordrishti News Logo

गर्मी के मद्देनज़र पेयजल प्रबन्धन के प्रति गंभीरता बरतें- डॉ. अग्रवाल

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की संभागीय बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

जोधपुर,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, खान एवं पेट्रोलियम एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने जनस्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रीष्मकाल के मद्देनज़र गांवों और शहरों में सर्वत्र पेयजल प्रबन्धन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाए और पेयजल से संबंधित गतिविधियों को सर्वाच्च प्राथमिकता से संपादित किया जाए। इसमें किसी तरह की कोई ढिलाई या खामी नहीं आनी चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शुक्रवार को जोधपुर के एनआईसी वीसी रूम में संभाग के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने संभाग में पेयजल व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियन्ता(मुख्यालय जयपुर) एचएल चौहान, मुख्य अभियन्ता नीरज माथुर, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता नक्षत्रसिंह चारण, जुगल करवा (बाड़मेर) एवं विनोद भारती, अधिशासी अभियन्ता शेखर हर्ष एवं अजय छंगाणी आदि उपस्थित थे।

संभाग भर के पेयजल प्रबन्धन की समीक्षा

डॉ. अग्रवाल ने जोधपुर संभाग के विभिन्न जिलों में पेयजल की उपलब्धता, पेयजल प्रबन्धन से संबंधित योजनाओं, पेयजल वितरण की स्थिति और आगामी समय में संभावित पेयजल समस्या के मद्देनज़र विभागीय कंटीन्जेंसी प्लान व एक्शन प्लान तथा विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में नहरबंदी को देखते हुए पेयजल प्रबन्धन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है।

पेयजल योजनाओं के कार्य को दें रफ्तार

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पेयजल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिवाना कस्बे को पोकरण फलसूण्ड योजना से जोड़ने के लिए शेष बची 6.50 किलोमीटर लम्बाई में पाइपलाईन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीनमाल नगर को नर्मदा नहर आधारित ईआर परियोजना से जोड़ने के लिए पालड़ी ग्राम में निर्माणाधीन फिल्टर संयंत्र को त्वरित गति से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में पाली जिले की कंटींजेंसी प्लान पर भी चर्चा की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026