गर्दन पर चाकू रख कर देहाती से लूटे 25 हजार और मोबाइल
जोधपुर, शहर के अमृतादेवी सर्किल के पास में एक देहाती युवक से तीन बाइक पर सवार होकर चार युवकों ने धमका कर 25 हजार रूपए और मोबाइल लूट लिया। उसकी गर्दन पर चाकू रखा था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसी रोड पर कुछ दिन पहले रात में दंपती को मारपीट कर जेवर और नगदी भी लूटी जा चुकी है। पुलिस अब तक उस प्रकरण को भी नहीं खोल पाई है। दोनों ही प्रकरण भगत की कोठी थाने में दर्ज हुए हैं।
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि बालेसर के बेलवा स्थित रावलगढ़ का रहने वाला महेंद्रसिंह पुत्र राजूसिंह मजदूरी करता है। वह चंडीगढ़ से बस द्वारा जोधपुर लौटा था। वह पैदल ही रिक्तियां भैरूजी से होते हुए अमृतादेवी सर्किल से पुल चढक़र निकल रहा था। तब तीन बाइक पर चार लोग सवार होकर आए और उसे रोक कर रूपए मांगे। उसने रूपए देने से इंकार किया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और जेब से 25 हजार रूपए और मोबाइल लूट लिया। बाद में चारों बदमाश भाग निकले। पीडि़त घटना के बाद गांव चला गया। मगर वह मंगलवार को लौटा और अब केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

