लूणी-समदड़ी रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य आरम्भ
48 किमी खंड पर हो रही वायरिंग
जोधपुर, रेल मंडल के लूणी-समदड़ी रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य आरम्भ हो गया है। मंडल पर करवाए जा रहे रेल विद्युतीकरण कार्य के प्रथम चरण में इस रेल खंड पर ओएच खम्भे लगाने का कार्य पहले ही पूरा करवा लिया गया था।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल पर करवाए जा रहे विद्युतीकरण कार्य के अन्तर्गत प्रथम चरण में कुल 152 किलोमीटर रूट इसके लिए निर्धारित किया गया है, जिसके तहत मारवाड़ जंक्शन से लूणी तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और इसे संरक्षा आयुक्त द्वारा फिट भी प्राप्त हो गया है। लूणी से जोधपुर में मध्य शेष तकनीकी कार्य शीघ्रता से पूरा करवाया जा रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि 104 किलोमीटर रूट खंड पर कार्य निष्पादन के बाद लूणी से समदड़ी तक 48 किलोमीटर रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य के तहत तारों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस खंड पर इस वर्ष जून के अंत तक यह कार्य पूरा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 48 किलोमीटर रेल खंड पर लूणी,सतलाना,दूदिया, धुंधाड़ा,महेश नगर,अजीत व समदड़ी स्टेशन हैं। इस कार्य में लगे कार्मिकों व अधिकारियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

