Doordrishti News Logo

थाने से चंद कदम दूरी पर दंपती को लूटा

  • आधार कार्ड मांग कर 50 हजार की नगदी और जेवर ले गए लुटेरे
  • पुलिस बनी रही अनभिज्ञ

जोधपुर, शहर के भगत की कोठी पुलिस थाने से चंद कदम दूरी पर एक दंपती को दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने दंपती को रोक आधार कार्ड मांगा फिर लूट को अंजाम दिया। पुलिस इस सारे घटनाक्रम से अनभिज्ञ बनी रही। अब लूट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल लुटेरों का सुराग भी हाथ नहीं लगा है।

बाड़मेर के समदड़ी स्थित भलारों का बाड़ा निवासी पारसमल सैन पुत्र प्रताप राम सैन अपनी पत्नी को मधुबन से उसके पीहर भगत की कोठी न्यू कैंपस की तरफ छोडऩे के लिए बाइक पर आ रहा था। तब बीच रास्ते न्यू कैंपस के पास में ही एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोका और आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड मांगने के बाद एक युवक ने पारसमल से उसका मोबाइल छीन लिया। तब पत्नी ने अपने छोटे भाई को फोन लगाकर बुलाया। जब वह पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। दंपती से मारपीट और मोबाइल, पर्स से 50 हजार रूपए, सोने की चेन अंगूठी लूट ली। इस बीच पीडि़त की पत्नी ने अपने दूसरे भाई को भी फोन लगाकर बुलाया। मगर जब तक वह आता तब तक बदमाश भाग गए। भगत की कोठी थाने में इस बारे में लूट का मामला दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026