Doordrishti News Logo
  • ख्याल रखिए अपनी बेटियों का
  • हमारी बेटियां हमारा मान-अभिमान और स्वाभिमान: गजेन्द्र शेखावत
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंत्री ने दोनों बेटियों संग सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी बधाई

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अपनी दोनों बेटियों सुहासिनी शेखावत व सुरंगमा शेखावत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके बधाई दी। भाजपा मीडिया के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल प्लेटफॉर्म पर दोनो बेटियों के साथ फोटो शेयर की। उन्होनें लिखा है कि वीरांगनाओं की धरा का बेटा होने के नाते मैं ये गौरव और विश्वास के साथ कह सकता हूं कि एक बेटी स्वाभाविक रूप से एक घर, एक परिवार और एक राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने की क्षमता रखती है। देश की प्रत्येक बेटी को, वह जीवन में जो भी क्षेत्र चुने, उसमें आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करने का संकल्प लें। भारत वो देश है जहां नारी के सम्मान को देवताओं की उपस्थिति से जोड़कर देखा जाता है, हमारी बेटियां हमारा मान-अभिमान और स्वाभिमान हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी को बहुत-बहुत बधाई।
बेटियों को मानते हैं सबसे बड़ा धन
शेखावत अपनी बड़ी बेटी सुहासिनी और छोटी बेटी सुरंगमा से बेहद स्नेह रखते हैं और बेटियों को ही सबसे बड़ा धन मानते हैं। उनके एक बेटा अर्जुन शेखावत है। सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों के साथ शेयर की गई फोटो काफी वायरल हुई। इसके जरिए उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि बेटियां ही सबसे बड़ा धन हैं।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026