Doordrishti News Logo

बाजार में परिचित को देने आया था नकली नोट,पकड़ा गया

आरोपी से 52 सौ के नकली नोट मिले, पूछताछ जारी

जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके में 80 फीट रोड चौराहा के समीप अपने परिचित को रूपए देने पहुंचे युवक के पास से जाली नोट बरामद हुए हैं। उसके पास से 52 सौ के नकली नोट मिले हैं, जो 100-100 रूपयों की शक्ल में थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन की अभिरक्षा में लिया है। नोट कब और किससे लेकर आया इस बारे में आरोपी से गहन पड़ताल की जा रही है। बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। इसमें नोडल थाना सरदारपुरा में जाली नोट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

सबइंस्पेक्टर सलीम मोहम्मद ने बताया कि बिलाड़ा के चांदेलाव का रहन वाला कैलाश पुत्र कोजाराम मेघवाल अपने किसी परिचित को माता का थान स्थित 80 फीट रोड चौराहा के समीप रूपए देने पहुंचा था। पुलिस को सूचना मिली कि उसके पास में नकली नोट हैं। इस पर उसे दस्तयाब कर लिया गया। माता का थान के एएसआई भागुराम ने इस बारे में बाद में सरदारपुरा थाने में नकली नोट का प्रकरण दर्ज करवाया। एसआई सलीम मोहम्मद ने बताया कि कैलाश मेघवाल के पास से 52 सौ रूपए मिले। सभी नोट 100-100 के थे जो प्रथम दृष्टया ही नकली प्रतीत हुए। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026