एमबीए की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 23 में रहने वाले एक छात्र ने रात को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को वह अपने पिता के साथ खाना खाने के बाद टहल रहा था। आज सुबह उठने पर वह फंदे पर लटका नजर आया। मृतक एमबीए की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि सेक्टर 23 स्थित कृष्णा नगर के पीछे रहने वाले 24 साल के यशस्वी पुत्र राकेश सोनी ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। वह एमबीए की तैयारी कर रहा था। वक्त घटना रात में 11 बजे तक वह अपने पिता के साथ खाना खाकर टहलने निकला था। बाद में सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे दरवाजा बंद दिखने पर उसे खटखटाया गया। तब दरवाजा भीतर से बंद था। इस पर खिडक़ी से झांकने पर यशस्वी बेडशीट से फंदे पर लटका नजर आया। उसे फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

