शहर विधायक की कार का काटा चालान, मोबाइल मजिस्ट्रेट से बोलचाल
गाड़ी पर लगी थी एमएलए की नेम प्लेट
जोधपुर, शहर में चलने वाले कई वाहनों पर लोगों ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए गाडिय़ों पर नियम विरूद्ध नेम प्लेटें लगा रखी हैं। जिसमें एमएलए से लेकर कई दूसरे जन प्रतिनिधि भी शामिल हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शहर मेें गुरूवार को मोबाइल मजिस्ट्रेट की तरफ से चालान बनाने का अभियान सा छेड़ दिया गया।
मेडिकल कॉलेज रोड से निकल रही शहर विधायक मनीषा पंवार की कार भी मोबाइल मजिस्ट्रेट द्वारा चालान बनाए जाने पर एकबारगी वहां पर हंगामा हुआ। मगर आखिरकार चालान काट ही दिया गया। कार पर मनीषा पंवार ने नेम प्लेट लगा रखी थी। जानकारी के अनुसार शहर विधायक मनीषा पंवार दोपहर में मेडिकल कॉलेज रोड से निकल रही थी। तब मोबाइल मजिस्ट्रेट ने उनकी कार को रूकवाया और कार पर लगी नेम प्लेट को लेकर आपत्ति जताई। इस पर हल्की बोलचाल हो गई। बाद में मोबाइल मजिस्ट्रेट टीम ने उनकी कार का चालान बना दिया। नेम प्लेट एमएलए लगी होने पर 5 सौ रूपयों का चालान काटा गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

