रेलवे कर्मचारी को परिचित बता कर खाते से निकाले 43 हजार

पुलिस ने होल्ड करवाए 35 हजार

जोधपुर, रेलवे कर्मचारी को एक व्यक्ति ने परिचित बनकर कॉल किया और पैसे भेजने को कहा। बाद में भेजे गए लिंक पर क्लिक किए जाने पर खाते से 43 हजार रूपए की रकम साफ कर दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर 35 हजार रूपए होल्ड करवाए गए। शेष रकम के बारे में पता लगाया जा रहा है।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि चौहान का नोहरा उम्मेद चौक निवासी सुनील पुत्र शिवलाल की तरफ से परिवाद दिया गया। इनके अनुसार वे रेलवे में नौकरी करते हैं। उनके पास किसी व्यक्ति ने कॉल कर परिचित होना बताकर खाते में रूपए डालने की बात की। तब शातिर ने एक लिंक उन्हें भेजा। इस लिंक पर क्लिक किए जाने पर खाते से रूपए विड्राल हो गए। तब फिर संपर्क किए जाने पर शातिर ने कहा कि वह रूपए वापिस खाते में आ जाएंगे। इस पर तीन चार बार में उनके खाते से 43 हजार 478 रूपए निकाल लिए। परिवाद पर थाने के साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल ताराचंद ने पोर्टल पर पता लगाया कि शातिर ने फ्लिपकार्ट और आजीओ पर सामान की खरीद की है। इस पर उक्त साइबर पोर्टल पर पता लगाया गया और बैक स्टेटमेंट के आधार पर राशि को होल्ड करवाया गया। पुलिस ने परिवादी के 35 हजार 689 रूपए होल्ड करवा दिए। बाकी रकम की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवादी ने इसके लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews