रेलवे वर्कशॉप गोदाम में वृद्ध ने लगाया फंदा
चार दिन बाद दुर्गंध आने पर लगा पता
जोधपुर, शहर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे वर्कशॉप के एक गोदाम में वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। शव चार पांच दिन पुराना होने से बुरी तरह से सड़ांध मार रहा था। रविवार दिन में दुर्गंध आने पर उसका पता लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के बारे में पूर्ण जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिल पाई।
रातानाडा थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि रेलवे वर्कशॉप में ठेका लेने वाले शख्स नवीन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। इसके अनुसार वह रेलवे में ठेके लेता है। गोदाम के लिए सुरेश नाम के एक शख्स को रखा हुआ है। सुरेश के जरूरी काम होने पर वह गांव चला गया। तब उसने अपने किसी परिचित लक्ष्मण नाम के व्यक्ति को गोदाम की चौकीदारी के लिए लगा दिया।
रविवार दिन में गोदाम से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी रावत ने बताया कि लक्ष्मण का यह शख्स फंदे पर लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा बनाकर छत के लोहे के पाइप फंदा लगाया था। शव चार पांच दिन पुराना होने से दुर्गंध मार रहा था। उसकी पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है। इधर सुरेश का फोन भी बंद आ रहा है। फिलहाल शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी उम्र करीबन 60 साल है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

