Doordrishti News Logo

आईटीआई में कैम्पस साक्षात्कार 30 को

जोधपुर, आईटीआई कैम्पस में 30 मार्च बुधवार को प्रातः 10 बजे सिल्वर कन्ज्यूमर इलैक्ट्रिकल्स प्राईवेट लिमिटेट राजकोट(गुजरात) द्वारा कैम्पस साक्षात्कार लेकर हाथों हाथ प्लेसमेंट उपलब्ध करवाया जाएगा।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आईआर गेंवा ने बताया कि वर्ष 2019 से 2021 तक उत्तीर्ण एवं इस वर्ष में अध्ययनरत फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इन्स्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेन्टर, आर्मेचर एवं मोटर रिवाईण्डर ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज तथा तीन पासपोर्ट साईज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित हो सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: