बुलडोजर योगीजी माफिया पर चलवाते हैं और गहलोतजी माफिया के लिए-शेखावत
केंद्रीय मंत्री का राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार
जयपुर/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की कांग्रेस सरकार और पार्टी पर तीखा प्रहार किया। गुरुवार को ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुलडोजर तो मशीन है। असल तो सरकार की सोच है कि उसे वो माफिया पर चलवाए अथवा माफिया के लिए चलवाए।
योगीजी माफिया पर चलवाते हैं और गहलोतजी माफिया के लिए चलवाते हैं। उन्होंने कहा कि मामला राजधानी क्षेत्र का है, सीएम को बुलडोजर चलने का पता न हो, कैसे हो सकता है?
कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए शेखावत ने कहा कि विधानसभा में विधायक महोदय का बयान बताता है कि कांग्रेस के लिए एक परिवार देश से बड़ा है। खुद को एक परिवार का गुलाम कहते हुए उन्हें शर्म नहीं गर्व महसूस होता है। शेखावत ने कहा कि स्वतंत्र जनता से उम्मीद न लगाई जाए कि वो गुलामी करेगी। परिवारवाद कांग्रेस की परंपरा है और पतन का कारण भी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

