मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जन प्रतिनिधियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों एवं जोधपुर वासियों ने उनका अपनायत के साथ भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी,विधायक मनीषा पवार,महापौर कुंती देवड़ा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, राज्य पशु संवर्धन विकास बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी, रीको डायरेक्टर सुनील परिहार, विधायक लोहावट किशनाराम विश्नोई, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव, जेडीसी डॉ इंद्रजीत यादव, नगर निगम आयुक्त (उत्तर) राजेंद्र सिंह कविया, नगर निगम आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित, समाजसेवी जसवंत सिंह कछवाहा आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री गहलोत एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट में निर्धारित है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

