Doordrishti News Logo

पूरा विश्व जल जीवन मिशन की व्यापकता और गति से प्रभावित- शेखावत

दुबई एक्सपो में केंद्रीय मंत्री ने किया जल शक्ति मंत्रालय के सेक्टोरल फ्लोर का उद्घाटन

दुबई/नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने दुबई एक्सपो के इंडिया पवेलियन में जल शक्ति मंत्रालय के सेक्टोरल फ्लोर का उद्घाटन किया। शेखावत ने कहा कि आज समस्त विश्व भारत में चल रहे जल जीवन मिशन की व्यापकता और गति से प्रभावित है।

दुबई एक्सपो में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित परिचर्चा में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे भारत के अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति तक नल के माध्यम से जल पहुंचाने की योजना बनाई, जिसे जल जीवन मिशन नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आज समस्त विश्व इस मिशन की व्यापकता और गति से प्रभावित है। इससे अन्य महती योजनाएं भी संबद्ध हैं, जिनके माध्यम से आमजन विशेषकर ग्रामीणों के जीवन स्तर में वृद्धि हो रही है। इससे महिला सशक्तीकरण की मुहिम को भी लाभ मिला है।

जल शक्ति मंत्रालय के सेक्टोरल फ्लोर के लिए उन्होंने कहा कि यह काफ़ी दिलचस्प है। यहां आने वाले लोग निश्चित ही प्रभावित होंगे। दुबई एक्सपो पर अनुभव साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबके लिए एक शानदार अनुभव है। यह भारत के प्रयासों को जानने, समझने और आत्मसात करने के लिए भी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: