मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी और सामान चोरी
जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित प्रेमनगर डिगाड़ी एवं रातानाडा सांसी कॉलोनी के सामने दो जगहों पर चोरी की घटनाएं हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मालिकों की तरफ से मामला दर्ज किया है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: मतोड़ा के क पूरिया हाल प्रेम नगर डिगाड़ी में रहने वाले मांगीलाल पुत्र ठाकुर राम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका घर 17 से 19 मार्च के बीच सूना था। रविवार को वह आया तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 97 हजार रूपए की नगदी, पानी की मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।
दूसरी तरफ न्यू एयर पोर्ट रोड निवासी जितेंद्र बोराणा पुत्र श्यामलाल की तरफ से रातानाडा थाने मेें रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक केबिन रातानाडा सांसी कॉलोनी के सामने लगा है। जिसमें से प्रवीणसिंह नाम का शख्स से 7-8 हजार की नगदी एवं तंबाकू उत्पाद आदि चोरी कर ले गया। पुलिस ने अब नामजद के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

