Doordrishti News Logo

कमठा मजदूर को लगा करंट,नीचे गिरा,अस्पताल में मौत

निजी अस्पताल के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बोरानाडा में न्यू सांसी बस्ती में अपने ही घर पर कमठा कर रहा एक श्रमिक करंट लगने से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए रेजीडेंसी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। परिजन ने अब अस्पताल प्रशासन के खिलाफ इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है। शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाया गया।

सरदारपुरा थाने के एसआई बाबूराम ने बताया कि बोरानाडा स्थित सांसी बस्ती का रहने वाला 35 साल का सुखदेव सांसी कमठा मजदूरी करता था। वह 7 मार्च को अपने घर पर ही कमठे का कार्य कर रहा था। तब बालकनी से निकल रही बिजली के तार से उसे करंट लग गया। जिस पर वह नीचे गिर गया। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए रेजीडेंसी रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया। एसआई बाबूराम ने बताया कि उसकी 17-18 मार्च की रात को उपचार के बीच मौत हो गई। इधर मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके साले बाड़मेर के भादरिया निवासी रमेश कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इस बारे में जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026