Doordrishti News Logo

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की जान ली

जोधपुर, शहर के निकट तिंवरी ओसियां रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि पंचायत भवन के सामने तिंवरी के रहने वाले नारायण सुनार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पिता नेमीचंद सुबह अपनी बाइक लेकर तिंवरी ओसियां रोड से निकल रहे थे। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर मथानिया सीएचसी अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। मगर उनकी मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews