Doordrishti News Logo

गाय को रोटी देने आई वृद्धा के गले से चेन झपट ले गए बदमाश

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके सुभाष चौक क्षेत्र मेें कृष्ण मंदिर के सामने रहने वाली एक वृद्धा के गले से सुबह बाइक सवार युवक सोने की चेन झपट कर ले गए। बदमाशों का पता नहीं लगाा है। रातानाडा थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवया गया है।

थानाधिकारी भरत रावत ने बताया कि सुभाष चौक स्थित कृष्ण मंदिर के सामने रहने वाली पुष्पा पत्नी पुखराज बोराणा अपने घर के बाहर गाय को रोटी देने आई थी। तब अज्ञात बाइक सवार युवक आए उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट कर ले गए।

थानाधिकारी रावत ने बताया कि लुटेरों का पता लगाने का प्रयास जारी है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। कुछ संदिग्ध युवकों को लाकर पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: