Doordrishti News Logo

विमला गट्टानी व स्वाति जैसलमेरिया को महिला सशक्तिकरण सम्मान

जोधपुर,माहेश्वरी समाज की प्रसिद्ध माहेश्वरी एकता पत्रिका की ओर से कुचामन सिटी में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। पत्रिका के सम्पादक राजेश गिलड़ा ने बताया पूरे भारत से अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु 35 प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। जोधपुर से समाज सेविका विमला गट्टानी व साहित्यकार स्वाति जैसलमेरिया को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी मदनमोहन ने अपने उदबोधन में कहा कि आज युवाओं में धैर्य की कमी, आत्मकेन्द्रिता, नशा, लालच, हिंसा बढ़ती जा रही है, जरूरत है अभिभावक व समाज आज के युवाओं को साथ लेकर ऐसे आयोजन करें जिससे युवाओं में अच्छे संस्कार का निर्माण हो। अध्यक्षता रामगोपाल मूंदड़ा ने की,संयोजक राम क़ाबरा थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: