Doordrishti News Logo

पुलिस को देख भागा बाइक सवार, सौ ग्राम अफीम का दूध मिला

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने के चलते कार्रवाई कर एक अफीम तस्कर को 100 ग्राम अफीम दूध के साथ पकड़ा। पुलिस ने थाना क्षेत्र में सिसोदिया गार्डन के पास पुलिस की चेकिंग को देखते हुए युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा तो उसके पास से 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे अफीम तस्कर को पकड़ा और उसके पास से 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दूध कहां से ला रहा था व कहां ले जा रहा था, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि तस्कर खेजड़ली निवासी कालू खान पुत्र मौसू खान की तलाशी लेने पर उसने कपड़ों में छुपा कर रखा अवैध 100 ग्राम अफीम दूध को बरामद किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: