Doordrishti News Logo

थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान 13 को

उड़ान का ब्लड हीरोज अभियान

जोधपुर, उड़ान फाउंडेशन व अन्नदाता चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से ब्लड हीरो कैंपेन की शुरुआत शुक्रवार से की गई। इसी अभियान के तहत थैलेसीमिया पीडि़त मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 13 मार्च को प्रात: 10.30 बजे से रोटरी ब्लड बैंक में किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि नियमों में बदलाव के कारण ब्लड बैंको में लगातार रक्त की कमी हो रही है। ऐसे में थैलेसीमिया पीडि़त मरीज जिनको नियमित अंतराल में रक्त की आवश्यकता रहती है उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उड़ान फाउंडेशन ने ब्लड हीरोज कैंपेन की शुरुआत की है।

रक्तदान शिविर रविवार 13 मार्च को रोटरी क्लब के सहयोग से रोटरी ब्लड बैंक में आयोजित किया जा रहा है।
शुक्रवार को इसी अभियान की शुरुआत करते हुए उड़ान फाउंडेशन के सदस्यों ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के साथ जागरुकता कैंपेन साथ ही रविवार को होने वाले शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर दुष्यंत व्यास, कुणाल धनाडिया, मनीष गौड़, सिद्धार्थ गोगड, भरत लोहिया, दुष्यंत खिची व अन्य मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: